ओमिक्रॉन की चिंता में सेंसेक्स ने लगाया 949 अंक का गोता, निवेशकों के 4.2 लाख करोड़ रुपये डूबे

शेयर बाजार आज बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन को सेंसेक्स 949.32 अंक नीचे गिरकर 56.747.14 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 284.45 अंकों की गिरावट के साथ 16,912.25 अंकों पर बंद हुआ है। बाजार में गिरावट की वजह से निवेशकों के 4.29 लाख करोड़ रुपये डूब गए।

आज दूसरा दिन है जब सेंसेक्स गिरावट के साथ बंद हुआ। आज सेंसेक्स में सबसे अधिक इंडसइंड बैंक के शेयरों में 3.75 की गिरावट देखी गई। वहीं, भारती एयरटेल के शेयरों में आज 2.96 की गिरावट, टीसीएस में 2.89 की गिरावट, टाइटन
में 1.46 की गिरावट देखने को मिली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ