आप सभी को पता है कि सर्दियों में चाय पीना तो लाजमी है अगर आप गुड़ की चाय पीते है तो हमारी बॉडी की सर्दी से हिफ़ाज़त करता है। सर्दी में गुड़ का इस्तेमाल करके बॉडी का मौसमी बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। गुड़ सर्दी में बॉडी पर होने वाले पॉल्यूशन के असर को कम करता है। गुड़ इम्यूनिटी को इम्प्रूव करता है, साथ ही सर्दी-ज़ुकाम से भी निजात दिलाता है। सर्दियों में पाचन ठीक रखने के लिए बेहतरीन औषधी है गुड़। शरीर को चीनी की तुलना में गुड को पचाने में काफी कम कैलोरी खर्च करनी पड़ती है।
गुड़ में मौजूद कैल्शियम और फास्फोरस भरपूर मात्रा में होता है जो हड्डियों को मजबूत करता है। गुड़ में मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन और कापर भी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है जो अच्छी सेहत के लिए जरूरी हैं। सर्दी में गुड़ का इस्तेमाल चाय के साथ किया जाएं तो बॉडी को गर्मी मिलती है, साथ ही सेहत भी ठीक रहती है। गर्म तासीर के गुड़ से चाय बनाने पर बॉडी को कई तरह से फायदा पहुंचता है। सुबह के नाश्ते में गुड़ की चाय पीने से बॉडी गर्म रहेगी। आइए जानते हैं कि गुड़ की चाय सेहत के लिए किस तरह फायदेमंद है और इसे कैसे तैयार करें।
गुड़ चाय की सामग्री
पिसा हुआ गुड़
हरी इलाइची आधा चम्मच
काली मिर्च आधा चम्मच
पानी – 1/2 छोटा चम्मच
सौंफ 1 छोटा चम्मच
चायपत्ती 2 बड़े चम्मच
चाय उबलने के बाद उसमें गुड़ का पाउडर डालें और उसे उबलने दें। कुछ देर उबाल कर चाय को गैस से उतारें और छान लें। अगर आप दूध की चाय पीना चाहते हैं तो चाय के साथ आधा कप दूध मिलाकर भी चाय पी सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ