दिवाली पर ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये चीज़ें, फायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान


रोशनी का त्योहार दिवाली बेहद करीब है। दिवाली पर खुद को खूबसूरत बनाने के लिए सिर्फ ड्रेसिंग और एक्सेसरीज़िंग काफी नहीं है, बल्कि स्किन का ग्लोइंग होना भी जरूरी है। बदलते मौसम में स्किन में कई तरह के बदलाव आते हैं जो हमारी स्किन को रूखा और बेजान बना देते हैं। यह बदलाव डाइट और खान-पान की वजह से आते हैं, जिसकी वजह से चेहरे की सारी चमक जाती रहती है। 

बॉडी को हाइड्रेट रखें:

स्किन में निखार लाना चाहती हैं तो स्किन को हाइड्रेट रखें। स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए रोजाना ढेर सारा पानी पिएं, ज्यादा नहीं तो कम से कम 8 गिलास पानी दिन में जरूर पीए। इसके अलावा डाइट में तरबूज, खीरा, संतरा, स्ट्रॉबेरी और अंगूर जैसे पानी से भरपूर फलों और सब्जियों का सेवन करें।

पर्याप्त नींद भी है जरूरी:

स्किन में निखार लाने के लिए हर रात कम से कम 8 घंटे सोने की कोशिश करें। हमारी स्किन भी हमारी बाडी की तरह थक जाती है और यह ढीली हो जाती है। आप अपनी स्किन को प्राकृतिक रूप से शांत और ठीक रखना चाहते हैं तो रात को पूरी नींद लें। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ