Reliance Jio के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन JioPhone Next की बिक्री आज यानी 4 नवंबर से शुरू होने वाली है। इस डिवाइस को 1,999 रुपये की डाउन पेमेंट पर खरीदा जा सकता है। इस डिवाइस को दिग्गज टेक कंपनी Google के साथ मिलकर तैयार किया गया है। प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यूजर्स को जियोफोन नेक्स्ट में एचडी प्लस डिस्प्ले, 13MP का कैमरा और Snapdragon 215 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा स्मार्टफोन में 3,500mAh की बैटरी दी गई है।
JioPhone Next स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 215 प्रोसेसर, 2GB रैम और 32GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसकी इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में 3,500mAh की बैटरी मिलेगी। साथ ही इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, डुअल सिम, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ 4.1 और माइक्रो यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
0 टिप्पणियाँ