UP Government Jobs: दीवाली के बाद उत्तर प्रदेश में 22794पदों पर निकलेगी सरकारी नौकरियों, जानें कैसे करें आवेदन


उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी इच्छा रखने वाले और किसी बड़ी भर्ती प्रक्रिया का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए दीवाली के अवसर पर खुशखबरी। मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में 22 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना दीवाली के बाद जारी की जाएगी। इस सम्बन्ध सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “यूपी में अब नौकरी पाने के लिए सिफारिश की जरूरत नहीं।

कहां कर पाएंगे आवेदन

यूपी में 22794 ग्रुप सी के पदों के लिए अधिसूचना UPSSSC द्वारा आधिकारिक वेबसाइट, upsssc.gov.in पर जारी की जाएगी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। सीएम ऑफिस से प्राप्त सूचनाओं के मुताबिक इन पदों के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत परीक्षाओं का आयोजन जनवरी से फरवरी के बीच आयोजित किये जाने की योजना है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ