बांग्लादेश भी इस बात से अच्छी तरह वाकिफ है कि इस साल के शुरू में मिली जीत यहां पर खास मायने नहीं रखेगी। उसे अगर वही प्रदर्शन दोहराना है तो एकजुट होकर प्रदर्शन करना होगा। उसके बल्लेबाजों ने हालांकि अब तक उसे निराश किया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले मैच में उसकी टीम केवल 84 रन पर आउट हो गई थी। शाकिब अल हसन के चोटिल होने के कारण बाहर होने से टीम का संतुलन गड़बड़ा गया है। महमूदुल्लाह की अगुआई वाली टीम को यदि जीत से अपने अभियान का अंत करना है तो उसके बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
टीमें
आस्ट्रेलिया : आरोन फिंच (कप्तान), पैट कमिंस, एश्टन एगर, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम जांपा, मिशेल स्वेपसन।
बांग्लादेश : महमूदुल्लाह (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम, सौम्य सरकार, लिटन दास, अफिफ हुसैन, मुहम्मद नईम, नूरुल हसन, शमीम हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, मुहम्मद सैफुद्दीन, शौरिफुल इस्लाम, मेहदी हसन, नासुम अहमद।
0 टिप्पणियाँ