यूपी में पेट्रोल पर 17.74 रुपये प्रति लीटर वैट लग रहा था जिसे घटाकर 10.74 रुपये कर दिया गया है। इसी तरह डीजल पर 10.41 रुपये प्रति लीटर वैट की जगह 8.41 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। केंद्र व प्रदेश सरकार का यह फैसला उपचुनाव में भाजपा को मिली करारी हार के ठीक एक दिन बाद आया है। लखनऊ में पेट्रोल और डीजल क्रमश: 94.94 और 86.89 रुपये प्रति लीटर की दर से मिलेगा। बीते सात दिनों से लगातार पेट्रोल व डीजल की कीमत में 35-35 पैसे की बढ़ोतरी हो रही थी।
0 टिप्पणियाँ