शेयर बाजार में सुस्ती बरकरार, सेंसेक्स 396 अंक टूटा, निफ्टी 18,000 अंक के स्तर से फिसल कर हुआ बंद


सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में सुस्ती रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में नुकसान से मंगलवार को सेंसेक्स 396 अंक की डुबकी लगा गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 396.34 अंक या 0.65 प्रतिशत के नुकसान से 60,322.37 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 110.25 अंक या 0.61 प्रतिशत के नुकसान से 18,000 अंक से नीचे 17,999.20 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सबसे अधिक दो प्रतिशत से ज्यादा टूट गया। एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी और सन फार्मा के शेयरों में भी गिरावट आई। वहीं दूसरी ओर मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस और बजाज फिनसर्व के शेयर लाभ में रहे।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा, ''आज बाजार में काफी उतार-चढ़ाव रहा। मुद्रास्फीतिक दबाव की वजह से कंपनियां कीमतों में बढ़ोतरी कर रही हैं जिसका असर मांग पर पड़ेगा।ÓÓ अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में नुकसान रहा। हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की लाभ के साथ बंद हुए।

बाजार का क्या हाल : बीते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 32.02 अंक या 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,718 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 6.70 अंक या 0.04 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 18,109.45 अंक पर पहुंच गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ