2022 टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया के सात शहरों में आयोजित किया जाएगा। इस फैसले की घोषणा मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने की। यह वर्ल्ड कप 16 अक्टूबर से 13 नवंबर के बीच खेला जाएगा।
अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप का आयोजन एडिलेड, ब्रिस्बेन, गीलोंग, होबार्ट, मेलबर्न, पर्थ और सिडनी में किया जाएगा। इस दौरान, कुल 45 मैचों खेले जाएंगे। टी20 विश्व कप का फाइनल 13 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में आयोजित किया जाएगा। वहीं, सेमीफाइनल 9 और 10 नवंबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) और एडिलेड ओवल में खेले जाएंगे।
2021 टी20 विश्व कप चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और उपविजेता न्यूजीलैंड के अलावा अफगानिस्तान, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका और अगली सबसे ज्यादा रैंकिंग वाली टीमों के रूप में टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 राउंड में सीधे प्रवेश करेंगे।
0 टिप्पणियाँ