अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बुधवार को कच्चे तेल के उच्चतम स्तर पर बने रहने के कारण घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो दिनों की शांति के बाद फिर से आग लग गयी। इन दोंनों की कीमतों में 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढोतरी की गयी जिसके बाद राजधानी दिल्ली मेंं पेट्रोल 107.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर के सर्वकालिक रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया।
मुंबई में पेट्रोल 113.76 रुपये और डीजल 104.71 रुपये प्रति लीटर पर, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल सबसे महंगा 116.58 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 105.97 रुपये प्रति लीटर पर, पटना में पेट्रोल 111.60 रुपये और डीजल 103.25 रुपये प्रति लीटर, बेंगलुरू में पेट्रोल 111.66 रुपये और डीजल 102.57 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।
राँची में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मात्र 21 पैसे का अंतर रह गया है। पेट्रोल 102.17 रुपये और डीजल 101.96 रूपये प्रति लीटर पर है। दिल्ली एनसीआर के नोएडा में पेट्रोल 105.06 रुपये और डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर पर है।
0 टिप्पणियाँ