Samsung ने क्लाउड गेमिंग का किया ऐलान, यूजर्स अपने Tizen Smart TVs में खेल पाएंगे अपने लोकप्रिय गेम


IANS। कोरियन टेक्नोलॉजी कंपनी Samsung ने अपने Tizen smart TVs के लिए क्लाउड गेमिंग की घोषणा कर दी है। यह क्लाउड गेमिंग Microsoft xCloud, Google Stadia, Nividia और Apple Arcade की तरह काम करेगी। हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी तक क्लाउंड गेमिंग में आने वाले वीडियो गेम को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसके साथ ही यह भी जानकारी साझा की गई है कि कंपनी की क्लाउड गेमिंग किन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी।

Samsung ने अप्रैल में Samsung TV प्लस सेवा को भारत में जारी किया था। इस सेवा के तहत यूजर्स अपने स्मार्ट टीवी में गैलेक्सी स्टोर और गूगल प्ले-स्टोर से ऐप डाउनलोड कर पाएंगे। यह सर्विस 2017 से लेकर अब तक के स्मार्ट टीवी पर काम करेगी। इसके माध्यम से यूजर्स 27 क्षेत्रीय, नेशनल और अंतरराष्ट्रीय चैनल का कंटेंट देख पाएंगे। सैमसंग की यह सेवा 14 देशों में उपलब्ध है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ