संसद के शीतकालीन सत्र में लोकसभा में तो कामकाज चला लेकिन विपक्षी दलों के अड़ियल रुख के कारण राज्यसभा लगातार बाधित हो रही है। राज्यसभा के 12 सदस्यों के निलंबन की वापसी और किसानों के लिए एमएसपी की गारंटी सहित कई मांगों को लेकर विपक्ष सदन की कार्यवाही नहीं चलने दे रहा है।
दूसरी तरफ नगालैंड फायरिंग के मुद्दे पर भी विपक्ष हंगामा करता रहा। इसके कारण राज्यसभा की कार्यवाही को सुबह 12 बजे और दूसरी बार 2 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में नगालैंड फायरिंग पर दुख जताते हुए कहा कि संदिग्धों की आशंका में यह घटना हुई।
टीआरएस सांसद नामा नागेश्वर राव ने 'किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए खाद्यान्न खरीद और कानूनी गारंटी पर राष्ट्रीय नीति' के मुद्दे पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।
केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू आज लोकसभा में उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय न्यायाधीश (वेतन और सेवा की शर्तें) संशोधन विधेयक, 2021 पेश करेंगे।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डां मनसुख मांडविया आज लोकसभा में राष्ट्रीय औषधि शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (संशोधन) विधेयक, 2021 को पारित करने के लिए पेश करेंगे।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 66वें महापरिनिर्वाण दिवस पर संसद भवन में डॉ. भीमराव आंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की।
0 टिप्पणियाँ