भारत के ज़्यादातर शहरों में मौसम बदल गया है और साथ कई इलाकों में अब भी हवा की गुणवत्ता बेहद ख़राब है, जिसकी वजह से ज़्यादातर लोग गले में ख़राश या दर्द की शिकायत करते हैं। आमतौर पर गले में ख़राश या दर्द होने पर लोग खुद से उपाय करते हैं, लेकिन बेहतर यही है कि घरेलू नुस्खे या खुद से कोई दवा लेने की जगह सीधे डॉक्टर से संपर्क किया जाए। खासतौर पर ऐसे वक्त जब कोरोना वायरस संक्रमण का क़हर ख़त्म नहीं हुआ है।
टॉन्सिलिटिस इंफेक्शन से कैसे बचा जा सकता है
यह संक्रमण के कारण होने वाली बीमारी है, इसलिए इसमें साफ-सफाई का ख़ास
ध्यान रखने की ज़रूरत होती है।
कुछ खाने से पहले हाथों को अच्छी तरह से धोएं।
छोटे बच्चों में संक्रमण होने पर उन्हें घर से बाहर न ले जाएं और घर पर रहकर ही
देखभाल करें।
खांसने और छींकने के बाद हाथों को धोना न भूलें।
0 टिप्पणियाँ