Atrangi Re का पहला सॉन्ग 'चका चक' हुआ रिलीज, धनुष को छेड़ती नजर आई सारा अली खान


सारा अली खान, अक्षय कुमार और घनुष की फिल्म 'अतरंगी रे' का नाया गाना 'चका चक' रिलीज हो चुका है। इस गाने में सारा झूम कर नाचती नजर आ रहीं हैं। वो एकदम देसी अंदाज में डांस करके धनुष को छेड़ती दिखाई दे रही हैं। इस गाना के रिलीज पहले रविवार को सोशल मीडिया पर टीजर शेयर करके जानकार दी थी कि सोमवार को फिल्म का एक न्यू सॉन्ग रिलीज होगा।

अतरंगी रे का पहला गाना हुआ रिलीज

कुछ देर पहले ही टी सीरीज के यूट्यूब चैनल पर अतरंगी रे के नए गाने चका चक को रिलीज कर दिया गया है। गाने के रिलीज के साथ ही इसपर लाइक्स की शुरुआत हो चुकी है। इस गाने में जहां सारा अली खान बेपरवाह होकर डांस करती दिखाई दे रही हैं वहीं धनुष किसी लड़की के साथ शादी की रस्म निभाते नजर आ रहे हैं।

सारा अली खान ने दिखाया देसी अंदाज

धनुष की इस गाने में सारा को काफी मायूस से लुक दे रहे हैं जैसे जो भी शादी की रस्में वो निभा रहे हैं वो बेमन से कर रहे हैं। वहीं सारा बार बार अपने चुलबुले अंदाज में उन्हें छेड़ रही हैं। सारा ने फॉलेसेन ग्रीन कलर की साड़ी पहनी है तो घनुष साउथ की ट्रेडिशन आउठफिट में नजर आ रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ