हरियाणा में सिविल सर्विसेस प्रारंभिक परीक्षा के Answer Key जारी, इस करें डाउनलोड


पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय (PHHC), चंडीगढ़ द्वारा हरियाणा सिविल सर्विसेस (ज्यूडिशियल ब्रांच) प्रारंभिक परीक्षा 2021 के ‘आंसर की’ जारी कर दिये गये हैं। उच्च न्यायालय द्वारा एचसीएस (जेबी) ‘आंसर की’ सोमवार, 15 नवंबर 2021 को जारी किये गये। 

जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट, phhc.gov.in पर उपलब्ध कराये गये लिंक या नीचे दिये डायरेक्ट लिंक से ‘आंसर की’ डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने हरियाणा सिविल सर्विसेस (ज्यूडिशियल ब्रांच) प्रारंभिक परीक्षा 2021 का आयोजन 13 नवंबर को किया गया था।

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उनके द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा HCS (JB) प्रारंभिक परीक्षा के फाइनल ‘आंसर की’ जारी किये जाएंगे। इसके साथ ही, प्रारंभिक परीक्षा के नतीजों की भी घोषणा की जाएगी। उम्मीदवार ‘आंसर की’ के माध्यम से प्रारंभिक परीक्षा में अपने स्कोर की गणना कर सकते हैं।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ