लंबे इंतजार के बाद दिग्गज दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung ने आखिरकार आज Android 12 पर आधारित One UI 4 अपडेट को ऑफिशियली रोलऑउट कर दिया है| नया अपडेट आज से गैलेक्सी एस21, गैलेक्सी एस21+ और गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा सहित गैलेक्सी एस21 सीरीज पर सबसे पहले शुरू होगा।
कंपनी का दावा है कि नया अपडेट यूजर्स को नए कस्टमाइजेशन ऑप्शन, प्राइवेसी फीचर्स और बहुत कुछ ऑफर करेगा जो यूजर्स के लिए एक नया एक्पीरियंस होगा। अपडेट जल्द ही आने वाले महीनों में इसे दूसरे स्मार्टफोन मॉडल के लिए रोल आउट किया जाएगा। इसके अलावा, दक्षिण कोरियाई कंपनी ने गैलेक्सी वॉच सीरीज़ (Galaxy Watch Series) की स्मार्टवॉच के लिए भी एक अपडेट जारी किया है।
One UI 4 यूजर्स को पावरफुल मोबाइल एक्सीपीयंस को अनलॉक करते हुए, डिवाइस और थर्ड-पार्टी ऐप्स को एक्सेस करने में मदद करता है। Google जैसे मार्केट लीडर के साथ सैमसंग की साझेदारी, आपके पसंदीदा थर्ड पार्टी ऐप्स और सर्विस का इस्तेमाल करते समय आपको एक नया प्लेटफॉर्म देगा। इसका मतलब है कि आप Google Duo जैसे ऐप का आनंद ले सकते हैं, जो दोस्तों और परिवार के साथ हाई क्वालिटी वीडियो कॉल करने की सुविधा देगा।
0 टिप्पणियाँ