एचडीएफसी बैंक द्वारा एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस में शेयर के अधिग्रहण को मंजूरी


भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 की धारा 31(1) के तहत एचडीएफसी बैंक लिमिटेड की एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में शेयर के अधिग्रहण को मंजूरी दी है।

इस प्रस्तावित संयोजन में हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कार्पोरेशन (एचडीएफसी) से अधिग्रहणकर्ता द्वारा 4.99 फीसदी बकाया शेयर का अधिग्रहण किया जायेगा।

अधिग्रहणकर्ता एक सार्वजनिक सूचीबद्ध बैंकिंग कंपनी है जो भारतीय रिजर्व बैंक के साथ पंजीकृत है। यह थोक क्षेत्र में वाणिज्यिक व निवेश बैंकिंग और खुदरा क्षेत्र में लेनदेन/शाखा बैंकिंग को कवर करने वाली बैंकिंग सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करती है। खुदरा बैंकिंग भाग के एक हिस्से के रूप में, अधिग्रहणकर्ता जीवन और सामान्य/गैर-जीवन बीमा उत्पादों के वितरण में भी शामिल है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ