टिमोथी की हैट्रिक से फ्ऱांस सेमीफाइनल में


कप्तान टिमोथी क्लेमेंट की शानदार हैट्रिक की बदौलत फ्ऱांस ने मलेशिया को 4-0 से पराजित कर जूनियर विश्व कप हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली।

यहां कलिंगा स्टेडियम में खेले गए तीसरे चर्टरफाइनल में फ्ऱांस ने पूरे समय मलेशिया पर अपना दबदबा बनाये रखा।फ्ऱांस ने अपने चारों गोल पेनल्टी कार्नर पर दागे। क्लेमेंट ने 14वें ,24वें और 60वें मिनट में गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की। टीम का एक अन्य गोल माथिस क्लेमेंट ने पेनल्टी कार्नर पर 31वें मिनट में किया। मलेशिया की टीम अपनी तमाम कोशिशों के बावजूद कोई गोल नहीं कर​ स​की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ