बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर जल्द ही फिल्मों में डेब्यू करने वाली हैं। फिलहाल वो अपनी पहली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। कुछ वक्त पहले ही करण जौहर ने ये अनाउंस किया था कि शनाया उनके प्रोडक्शन हाउस के साथ इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। हालांकि फिल्म में नज़र आन से पहले शनाया एक कमर्शियल एड में नज़र आ चुकी हैं। इसके अलावा अपकमिंग एक्ट्रेस अपनी फोटोज़ की वजह से भी काफी चर्चा में रहती हैं।
आपको बता दें कि 22 मार्च को करण ने सोशल मीडिया के जरिए शनाया की बॉलीवुड यात्रा शुरू होने की जानकारी दी थी। करण ने टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी शुरू की है, जिसे शनाया कपूर ने भी ज्वाइन किया है। इनका नाम डीसीए है। करण ने शनाया के फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करके लिखा था- डीसीए स्क्वॉड में स्वागत है शनाया।
0 टिप्पणियाँ