देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए सीरम इंस्टिट्यूट आफ इंडिया ने भारत के ड्रग कंट्रोलर से कोविशील्ड की बूस्टर डोज को मंजूरी देने की अपील की है।
सीरम की तरफ से कहा गया है कि इसके लिए देश में कोविशील्ड वैक्सीन की पूरी खुराक मौजूद है। आपको बता दें कि देश में सीरम इंस्टिट्यूट इस तरह की अपील करने वाली पहली कंपनी है। भारत सरकार की तरफ से इसकी जानकारी शीतकालीन सत्र के दौरान संसद को भी दी गई है। इस जानकारी के दौरान सरकार की तरफ से कहा गया है कि टीकाकरण को लेकर बने नेशनल टेक्नीकल एडवाइजरी ग्रुप और नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप आन वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन फार कोविड-19 बूस्टर डोज के वैज्ञानिक आधार पर विचार कर रहे हैं।
आपको बता दें कि बूस्टर डोज केवल उसी व्यक्ति को लगाई जा सकती जिसको पहले वैक्सीन की दोनों खुराक दी जा चुकी हों। ये बूस्टर डोज किसी खास रोगाणु या विषाणु के खिलाफ लड़ने में सहायक होती है। बूस्टर डोज में भी काकटेल का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। इसका अर्थ है कि जिस कंपनी की डोज पहले लगाई जा चुकी है उसकी ही बूस्टर डोज लग सकती है। बूस्टर डोज वायरस के खिलाफ लड़ने के लिए ज्यादा एंटीबाडीज का निर्माण करती है जिसे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
0 टिप्पणियाँ