राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में 101 रुपये की बढोतरी की गयी है। अब 19 किलोग्राम वाले इस सिलेंडर की कीमत 2101 रुपये हो गयी है।
रसोई गैस सिलेंडर को दो श्रेणी में रखा गया है। पहला सब्सिडी प्राप्त और दूसरे गैर सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर को इन दोनों श्रेणी से बाहर रखा गया है और तेल विपणन कंपनियां इसकी कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुरूप तय करती है।
तेल विपणन करने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के अनुसार राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत अभी 2101 रुपये है।
0 टिप्पणियाँ