उत्तरप्रदेश के अमेठी जनपद में अलग-अलग थानाक्षेत्र में हुई दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये । पहली संग्रामपुर थाना क्षेत्र ठेंगहा गांव के पास अमेठी प्रतापगढ़ मार्ग पर बुधवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल। एक युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया तो दूसरा युवक इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया ।
मृतक दोनों युवक सगे भाई है और निमंत्रण से लौट कर घर जा रहे थे । मृतक की पहचान सुनील कुमार उम्र 25 वर्ष और गुड्डू उम्र 19 वर्ष पुत्र रामचंद्र विश्वकर्मा निवासी मिसिरपुर सोनारी कनु संग्रामपुर के रूप में हुई । वहीं दूसरी बाइक पर सवार गंभीर रूप से घायल युवक सुनील कुमार पुत्र मेवालाल निवासी छतरपुर,थाना अंतू प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। वही चौथे युवक की पहचान नही हो पाई है।
वही दो सगे भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। संग्रामपुर पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई है। दूसरी घटना गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के सैंठा बाजार की है जहां गौरीगंज कस्बा निवासी उमेश सरोंज के साथ अन्य दो युवक जा रहे थे कि अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें उमेश सरोज की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
0 टिप्पणियाँ