सर्दी का मौसम और कब्ज की समस्या है तो इस तरह करें उपाए


आप लोगों को पता है कि सर्दी के मौसम में हमारे खाने पीने की आदतें पूरी तरह बदल जाती हैं, हम पानी कम और खाना ज्यादा खाने पर जोर देते हैं, जिसका सीधा असर हमारे पाचन पर पड़ता है। सर्दी में हमें प्यास कम लगती है जिसकी वजह से हम पानी कम पीते हैं, खाने में घी, तेल और मसालेदार फूड्स का सेवन ज्यादा करते हैं जिससे कब्ज़ की समस्या परेशान करने लगती है।

हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें:

सर्दी में हरी सब्जियों का सेवन आपके पाचन को दुरुस्त रखेगा, साथ ही कई परेशानियों से निजात भी दिलाएगा। सर्दी में पाई जाने वाली सब्जियां जैसे पालक, मेथी, बथुआ, बंदगोभी का सेवन करें इसमें मौजूद फाइबर आपको कब्ज से संबंधित हर समस्या से बचाव करेगा।

मक्का का सेवन करें:

मक्का में फाइबर के साथ ही विटामिन-बी और फोलिक एसिड होता है जो मलाशय में जमी गंदगी को दूर करता है। सर्दी में मक्का बॉडी को गर्म रखता है, साथ ही कब्ज से भी निजात दिलाता है। उबली मक्का खाने से बॉडी में खून की कमी नहीं होती।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ