कोरोना के नए वैरिएंट के डर से शेयर बाजार भी सहम गया है. एशियाई बाजारों में भारी गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार में भी भारी बिकवाली देखने को मिली है. सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. कारोबार में सेंसेक्स करीब 1700 अंक टूट गया है.
जबकि निफ्टी 17000 के करीब बंद हुआ है. बाजार में चौतरफा बिकवाली रही है. निफ्टी पर बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स 3 फीसदी से ज्यादा टूटे हैं. बैंक और रियल्टी इंडेक्स 4.5 फीसदी और 6 फीसदी कमजोर हुए हैं. आईटी, मेटल, एफएमसीजी और आटो शेयरों में भी जोरदार बिकवाली देखने को मिली है. हालांकि फार्मा शेयरों में खरीदारी रही है.
फिलहाल सेंसेक्स में 1688 अंकों की गिरावट रही है और यह 57,107 के स्तर पर बंद हुआ है. जबकि निफ्टी में 510 अंकों की गिरावट रही है और यह 17026 के स्तर पर बंद हुआ है. इन सबके बीच बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 7 लाख करोड़ से ज्यादा कम हो गया. लार्जकैप शेयरों में भी बड़ी गिरावट देखने के मिली है. सेंसेक्स 30 के 28 शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं.
0 टिप्पणियाँ