आज जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानून वापस लेने का एलान किया वैसे ही कई राज्यों के मुख्यमंत्री, सांसद, सहित आम जनता की तरफ से तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आने लगी। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, छत्तीसगढ़ के सीएम भुपेश बघेल सहित ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनयाक ने भी अपनी प्रतक्रिया दी। इन मुख्यमंत्रियों में से अधिकतर ने इस फैसले को किसानों की जीत बताया। तो आइए जानते हैं कि इन मुख्यमंत्री ने क्या-क्या कहा।
ममता बोलीं- भाजपा की क्रूरता के आगे नहीं झुके किसान
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी कृषि कानून की वापसी पर किसानों को बधाई दी है और कहा कि यह किसानों की जीत है। ममता ने ट्वीट कर कहा कि हर एक किसान को मेरी तरफ से हार्दिक बधाई, जिन्होंने लगातार संघर्ष किया और भाजपा की क्रूरता के आगे नहीं झुके। ये आपकी जीत है! ममता ने इस लड़ाई में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति गहरी संवेदना भी जताई।
0 टिप्पणियाँ