खाने की 2 ऐसी चीज़ें जो सर्दियों में बनती हैं वज़न बढ़ने की वजह


आप लोगों को पता ही होगा कि किस कदर ठंड पड़ रही है। ऐसे में हम लोग रज़ाई के अंदर बैठे हों और हाथ में खाने की गर्म प्लेट और चाय हो...यह सुनने में कितना सुकून देता है ना? सर्दी के दिनों को आरामदायक बनाने के लिए आपको इन्हीं चीज़ों की ज़रूरत पड़ती है। लेकिन यह आरामदायक समय कई लोगों के लिए परेशानी भी बन जाता है। जी हां, विंटर वेट वास्तव में एक समस्या है। इसके पीछे कई वजह होती हैं, सबसे पहले ठंडा मौसम, कम शारीरिक गतिविधी, मेटाबॉलीज़म का धीमा पड़ना और आखिर में शरीर को गर्म रखने के लिए ज़्यादा खाना। यह सभी चीज़ें हमारा वज़न बढ़ाने का काम करती हैं।

क्रीमी सूप

सर्दियों में अगर आपने गर्मागरम सूप का मज़ा नहीं लिया तो क्या किया? सूप बेवक्त की भूख को मिटाता तो है ही, सर्द मौसम में आपको गर्माहट देता है और साथ ही सर्दी से लड़ने के लिए ज़रूरी पोषण भी देता है। लेकिन अगर आप क्रीमी सूप का सेवन करते हैं, तो इससे वज़न बढ़ने का ख़तरा रहता है। हम यह नहीं कह रहे कि आप सूप पीना ही छोड़ दें, लेकिन सोच समझ कर पिएं। क्रीमी सूप की जगह, टमाटर, सब्ज़ियों और फिर हड्डियों का क्लीयर सूप पिएं।

चाय या कॉफी

चाय और कॉफी के बिना सर्दियां अधूरी हैं। गर्म चाय या कॉफी पीने से हमारे शरीर को गर्माहट मिलती है, लेकिन इससे वज़न भी बढ़ता है। दिन में सिर्फ 2-3 कम चाय या कॉफी ही पिएं। इसकी जगह आप हर्बल-टी या फिर ब्लैक टी-कॉफी भी पी सकते हैं। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स वज़न घटाने में मददगार साबित होते हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ