Reliance Retail ने सितंबर तिमाही में खोले 813 नए स्टोर्स, कंपनी के मुनाफे हुई बंपर बढ़ोतरी


मुकेश अंबानी के मालिकाना हक वाली Reliance Retail के देश भर में 13,635 स्टोर्स हो गए हैं, जो 3 करोड़ 73 लाख वर्ग फुट में फैले हुए हैं। इनमें से 813 स्टोर्स को सितंबर तिमाही में ही खोला गया है।

शुक्रवार को जारी नतीजों के मुताबिक रिलायंस रिटेल की बिक्री में जबर्दस्त तेजी देखने को मिली है। कंपनी का कुल रेवेन्यू पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले दूसरी तिमाही में 10.5 फीसद बढ़कर 45,426 करोड़ रूपए का हो चुका है। इसके अलावा कंपनी का नेट प्रॉफिट भी 74.2 फीसद के इजाफे के साथ 1695 करोड़ रुपए का हो चुका है।

इसके अलावा इस कंपनी ने अमेरिकी मल्टीनेशनल कंपनी 7-Eleven के साथ एक मास्टर फ्रैंचाइजी समझौता भी किया है। इसके तहत Reliance पूरे देश में 7-Eleven स्टोर्स खोलने की योजना पर काम कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने मुंबई में अपना पहला स्टोर खोला था।

फैशन और लाइफस्टाइल सेंमेंट में कंपनी ने डिजाइनर रितु कुमार की कंपनी- रितिका प्राइवेट लिमिटेड में रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है।इसके अलावा डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के ब्रांड में भी कंपनी ने निवेश किया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ