मोटापा और मधुमेह के मरीज दिवाली पर सेहतमंद रहने के लिए अपनाएं ये टिप्स


त्योहारों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इस सीजन में लोग चाहकर भी मिठाई खाने से परहेज नहीं कर पाते हैं। खासकर मोटापा और मधुमेह के मरीजों को खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। लापरवाही बरतने से न केवल वजन, बल्कि शुगर स्तर भी बढ़ सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा त्योहारों में सीमित मात्रा में स्वीट्स और स्नैक्स खाने की सलाह देते हैं। अगर खाते भी हैं, तो एक्सरसाइज जरूर करें। इससे कैलोरी बर्न होती है। मधुमेह एक ऐसी बीमारी है, जो रक्त में शर्करा स्तर बढ़ने और अग्नाशय से इन्सुलिन हार्मोन न निकलने के चलते होती है। वहीं, मोटापा की बीमारी शरीर में फैट जमा होने के चलते होती है।

पानी अधिक पिएं

डॉक्टर्स रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह देते हैं। इससे शरीर हायड्रेट रहता है और शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है। खासकर सर्दी के मौसम में लोग पानी कम पीते हैं। इसके लिए त्योहार के दिनों में भी 2-3 लीटर पानी पिएं।

ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें

त्योहार के दिनों में आप स्वीट्स की जगह पर ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें। अगर मिठाई खाने की इच्छा है, तो घर पर मिठाई तैयार कर सेवन करें। बाहर की मिठाईयों में मिलावट का खतरा रहता है। अगर आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं, तो आप त्योहारों के सीजन में सेहतमंद रह सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ