कोरोना महामारी के दौरान घर की साफ-सफाई करते समय बरतें ये सावधानियां


सनातन धर्म में दिवाली पर्व का विशेष महत्व है। हर साल कार्तिक महीने में अमावस्या के दिन दिवाली मनाई जाती है। धार्मिक मान्यता है कि भगवान श्रीराम लंका नरेश रावण को हराकर 14 वर्ष के पश्चात अयोध्या लौटे थे। इस उपलक्ष्य में अयोध्यावासियों ने भगवान श्रीराम के आदर सत्कार हेतु दीप जलाकर उत्सव मनाया है। उस दिन से हर साल दिवाली का त्योहार हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। दिवाली को लेकर देशभर में जोर-शोर से तैयारी चल रही है। 

कोरोना वायरस का खतरा बाहरी चीजों से है। खासकर खाने-पीने की चीजों का विशेष ख्याल रखें। इसके लिए किचन की हर एक समान की साफ-सफाई करें। खाने-पीने की चीजों को जैसे फल और सब्जी को खरीदकर लाने के बाद तत्काल अच्छी तरह से धोएं। वहीं, फ्रिज, माइक्रोवेव आदि इलेक्ट्रॉनिक चीजों को अनप्लग कर साफ कपड़े से साफ करें। आप चाहे तो साफ कपड़े को गीला कर साफ कर सकते हैं। कोरोना महामारी के दौरान कोरोना नियमों का पालन जरूर करें। इसके लिए घर की साफ-सफाई करते समय मास्क और दस्ताने पहनकर रहें। नियमित अंतराल पर अपने हाथों को धोएं। इससे संक्रमण का खतरा कम हो जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ