राहुल वैद्य से फैन ने पूछा आप और दिशा कब कर रहे हो बेबी प्लानिंग? सिंगर ने दिया मजेदार जवाब


राहुल वैद्य इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा सितारों में से एक हैं। गायक की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। राहुल अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैन्स से रूबरू होते रहते हैं। इस क्रम में राहुल हाल ही में फैंस के साथ ट्विटर पर लाइव आए। इस दौरान फैंस ने उनसे बेबी प्लानिंग के बारे में भी पूछा। राहुल ने इस सवाल का बड़ा मजेदार जवाब दिया।

एक यूजर ने राहुल से पूछा, "आप और @disha11parmar कब हमें क्यूट बेबी देने जा रहे हैं?? #AskRahul हमें भी प्यारे प्यारे बच्चों की बुआ बनना है।' इस पर राहुल ने जवाब दिया, 'कल'।

वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा फिलहाल एकता कपूर के हिट शो, बड़े अच्छे लगते हैं के दूसरे सीजन में प्रिया के रूप में दिखाई दे रही हैं, जिसमें राम के रूप में नकुल मेहता भी हैं। दूसरी तरफ राहुल हाल ही में गरबे की रात गाने को लेकर चर्चा में हैं। इस गाने को बोल को लेतक विवाद इतना बढ़ गया कि राहुल को माफी मांगनी पड़ी। वीडियो में राहुल के साथ निया शर्मा भी दिखाई दी थीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ