अब पूर्वोत्‍तर में एलएसी पर भारतीय सेना ने तैनात की पिनाका मिसाइलें और स्मर्च मल्टीपल राकेट लांचर सिस्टम

पूर्वी लद्दाख और उत्तराखंड के बाद अब पर्वोत्‍तर में भी एलएसी पर चीन की आक्रामकता का करारा जवाब देने की तैयारी है। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय सेना ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर किसी भी खतरे का मुकाबला करने के लिए चीन सीमा के पास फारवर्ड पोजिशन पर पिनाका और स्मर्च मल्टीपल राकेट लांचर सिस्टम को तैनात किया है। हाल ही में सेना ने अरुणाचल प्रदेश में एलएसी पर अपनी तैनाती बढ़ाई थी। पूर्वी लद्दाख में भी सेना की ओर से भारी हथियारों को तैनात किया जा चुका है।

इसका नाम भगवान शिव के धनुष पिनाक के नाम पर रखा गया है। इन दोनों हथियार प्रणालियों (पिनाका और स्मर्च) को दुश्‍मन पर विभिन्न प्रकार के गोला-बारूद को फायर करने के लिए डिजाइन किया गया है। पिनाका गोला बारूद प्रणाली का उन्नत संस्करण पहले से ही उत्पादन लाइन पर है जो बेहतर सटीकता के साथ 75 किलोमीटर तक फायर कर सकता है। इससे सेना की मारक क्षमता कई गुना बढ़ जाती है। हाल ही में भारतीय सेना ने चीन से लगी सीमाओं पर दूसरे घातक हथियारों को भी तैनात किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ