नेपाल में भी कोरोना का ओमिक्रान वैरिएंट पहुंच चुका है। यहां पर कोरोना के इस वैरिएंट के दो मामले दर्ज हुए हैं। फिलहाल इससे ज्यादा इस संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि दक्षिण कोरिया से फैले इस वायरस से भारत भी अछूता नही हैं। भारत सहित 30 से ज्यादा देश इस नए वैरिएंट कि गिरफ्त में आ चुके हैं।
दुनिया में ओमिक्रोन वैरिएंट को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं। इन बातों के बीच विशेषज्ञों की सलाह को मानते हुए एक दूसरे से दूरी बनाए रखना मास्क लगाना और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना जरूरी है।एक तरफ जहां देश और दुनिया में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर खतरा बढ़ता जा रहा है वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि नए वर्ष में ये ओमिक्रोन वैरिएंट नई मुसीबत बन सकता है।
बता दें कि भारत में पहले से ही ओमिक्रोन वैरिएंट के करीब 17-20 मामले सामने आ चुके हैं। राजधानी दिल्ली भी अब इससे अछूती नहीं रही है। यही वजह है कि भारत सरकार इसको लेकर काफी गंभीर है और सभी तरह के एहतियाती कदम उठा रही है।
0 टिप्पणियाँ