अमेरिका ने कहा है कि वह दक्षिण अफ्रीका को कोविड-19 वैक्सीन के अतिरिक्त डोज देने के लिए तैयार है। अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन पॉस्की ने कहा कि , अमेरिका ने दक्षिण अफ्रीका को अब तक करीब 80 लाख वैक्सीन डोज भेजा है वहीं 9.30 करोड़ डोज अफ्रीकी महाद्वीप के लिए भेजा गया है। हमने दक्षिण अफ्रीका को अतिरिक्त खुराक भेजने को तैयार हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दक्षिण अफ्रीका में सबसे पहले सामने आये कोरोना वायरस के नये वैरिएंट ओमीक्रॉन की पहचान की है और इसे लेकर चिंता भी जताई है। कई अन्य देशों में भी ओमीक्रॉन वैरिएंट के मामलों की पुष्टि हुई है। दुनिया भर के कई देशों ने इसके प्रसार को रोकने के लिए दक्षिणी अफ्रीकी देशों पर यात्रा प्रतिबंध लागू किया है।
दक्षिण अफ्रीका के लिए नये यात्रा प्रतिबंधों की घोषणा अमेरिका ने भी की है। सुश्री पॉस्की ने कहा कि यह फैसला किसी देश को दंडित करने के लिए नहीं, बल्कि अमेरिकी लोगों की रक्षा के लिए किया गया है।
0 टिप्पणियाँ