एंजेल वन का ग्राहक आधार 73.2 लाख पर पहुंचा


फिनटेक प्लेटफॉर्म एंजेल वन लिमिटेड के ग्राहकों की संख्या 146.2 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ 73.2 लाख हो गया है।

कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि एंजेल वन ने चालू वित्त वर्ष के आठ महीनों में 34 लाख ग्राहक जोड़े हैं। इस फिनटेक प्लेटफॉर्म ने एआरक्यू प्राइम, स्मार्ट मनी, इन्स्टा ट्रेड आदि जैसे व्यापार और निवेश के लिए अपने अत्याधुनिक विविध उत्पादों और सेवाओं के साथ शानदार वृद्धि दर दर्ज की है।

एंजेल वन ने जनरेशन जेड और मिलेनियल्स को पूँजी बाज़ार के फायदों की ओर आकर्षित करने के लिए स्मार्ट सौदा 2.0 और शगुन के शेयर्स जैसे अभियान आरम्भ किये थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ