बिग बॉस 15 फेम करण कुंद्रा और तेजस्वी की फैन फॉलोइंग काफी तेजी बढ़ रही है। कुछ हफ्तों से घर में दोनों को एक-दूसरे के करीब बढ़ते हुए देखा जा सकता है। जिसके बाद इनके फैंस ने इन्हें प्यार से सोशल मीडिया पर 'तेजरन' कहना शुरू कर दिया है। हाल ही में करण को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है, वो ये कि करण के दिल में तजेस्वी नहीं बल्कि कोई और है।
बिग बॉस में साथ खेल रहे हैं तेजस्वी-करण
पिछले एपिसोड में, करण कुंद्रा को एक छोटी सी चेन पहने हुए देखा गया था, जिसके चारों ओर एक डेज़ी लटकन थी। एक जरूरी टास्क के बीच वह गहरे ख्यालों में डूबे हुए छोटे लॉकेट को चूमते नजर आए। वहीं कुछ दर्शकों को लगा कि ये चेन योगिता है, ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पास्ट में इसे योगिता को पहने हुए देखा गया है।
0 टिप्पणियाँ