उत्तर भारत के राज्यों में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। हालांकि यदि पिछले दो दिनों के मुकाबले यदि देखा जाए तो इसमें कुछ गिरावट जरूर दर्ज की गई है। इसके बाद भी बुधवार सुबह आठ बजे एक्यूआई का स्तर अधिकतर शहरों में खराब से गंभीर स्तर पर ही रिकार्ड किया गया है। दिल्ली के विभिन्न इलाकों में सुबह से ही एक्यूआई लेवल गंभीर से बेहद खराब स्तर पर रिकार्ड किया गया है।
उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां के अधिकतर इलाकों में हवा का प्रदूषण स्तर काफी अधिक रहा। आगरा में ही अलग अलग जगहों पर इसका स्तर 357 से 457 के बीच रिकार्ड किया गया। बागपत में 404, बुलंदशहर में 401, फिरोजाबाद में 430, गाजियाबाद 411-453 के बीच, हापुड़ 409, नेहरू नगर कानपुर में 363-463, लखनऊ 169-352, ग्रेटर नोयडा में 365-400, मेरठ 344-379, व्रंदावन में 382, नोयडा में 372-392 तक एक्यूआई का स्तर रिकार्ड किया गया है।
0 टिप्पणियाँ