पहली बार कंगना रनोट ने दिया बड़ा बयान, बताया कब बसाएंगी घर


बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट फिल्मों के अलावा अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। इस बार वह अपनी निजी जिंदगी के बारे में खास खुलासा करने की वजह से चर्चा में हैं। कंगना रनोट ने अपनी शादी और परिवार बनाने को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि वह अपने वाले पांच सालों में खुद को एक मां और पत्नी के तौर पर देखती हैं।

कंगना रनोट ने अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स नाउ ने बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने फिल्मी करियर और निजी जिंदगी को लेकर ढेर सारी बातें कीं। उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कहा है कि वह इस समय अपनी जिंदगी के बेहद अच्छे वक्त से गुजर रही हैं। कंगना रनोट जल्द अपनी जिंदगी से जुड़ी निजी चीजों को शेयर करेंगीं। हाल ही में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया है। ऐसे में कंगना रनोट ने पूछा गया कि वह आने वाले पांच सालों में खुद को कहां देखती हैं।

हाल ही में कंगना रनोट को राष्ट्रीय और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कंगना को पद्मश्री से नवाजा। इस सम्मान को पाकर कंगना रनोट भी बेहद खुश थी। कंगना ने अपनी खुशी सोशल मीडिया के माध्यम से जाहिर की थी। अभिनेत्री ने एक वीडियो शेयर करते हुए उसमें इस सम्मान को मिलने के बाद लोगों को धन्यवाद दिया था। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ