24 नवंबर से लेकर 5 दिसंबर तक ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित होने वाले पुरुष हाकी जूनियर वर्ल्ड कप में स्प्रिंग डेल स्कूल के पूर्व विद्यार्थी अरायजीत सिंह हुंदल अपनी प्रतिभा दिखाएंगे. यह जानकारी पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने अपने सोशल मीडिया के माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से दी है।
अपनी पोस्ट के माध्यम से वह कहते हैं कि मजीठा विधानसभा क्षेत्र के पाखरपुर गांव के मेधावी युवा अरायजीत सिंह हुंदल ने अपने क्षेत्र समेत पूरे पंजाब को गौरवान्वित किया है। वह 24 नवंबर से 5 दिसंबर तक भुवनेश्वर (ओडिशा) में होने वाले हॉकी जूनियर विश्व कप में भारतीय टीम के लिए खेलने वाले पंजाब के एकमात्र खिलाड़ी हैं। मैं भारतीय टीम और अरायजीत सिंह को इस विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार सफलता हासिल करने के लिए शुभकामनाएं देता हूँ।
यह भी बता दें कि टीम इंडिया ने अपने से कमजोर रैंकिंग वाली कनाडा को एकतरफा मुकाबले में 13-1 के बड़े अंतर से हराया। भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मेजबान भारत ने संजय और अरायजीत सिंह हुंदल की हैट्रिक के दम पर कनाडा को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।
0 टिप्पणियाँ