विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य व समाजसेवा के लिए राष्ट्रपति भवन में सोमवार व मंगलवार को वर्ष 2020 व 2021 के लिए तीन श्रेणियों पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए गए। शिक्षा, विज्ञान, स्वास्थ्य, कला, साहित्य, संगीत, खेल, समाजसेवा और उद्योग जैसे क्षेत्रों में नामचीन हस्तियों को इन पुरस्कारों से राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने सम्मानित किया। 2020 और 2021 के लिए करीब 60 महिलाओं को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
राजनीति से जुड़ी इन महिलाओं को किया गया सम्मानित
देश की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को 2020 के लिए मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अवार्ड सौंपा। वहीं, पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को 2021 के लिए पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
0 टिप्पणियाँ