एक नवंबर से दिल्ली में सभी कक्षाओं के लिए खुलेंगे स्कूल, मनीष सिसोदिया ने किया ऐलान


दिल्ली में 1 नवंबर से सभी कक्षाओं के लिए स्कूल खुलेंगे.आज डीडीएमए की बैठक में यह फैसला लिया गया. इसके अलावा छठ पूजा कराने की भी अनुमति दी जाएगी। 

कड़े प्रोटोकॉल के साथ पहले से निर्धारित जगह जहां पर सरकार छठ पूजा कराती है वहां पर छठ पूजा होगी। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि, 1 नवंबर से दिल्ली के प्राईवेट और सरकारी स्कूल सभी कक्षा के लिए कुछ शर्तों के साथ खोलने का निर्णय लिया गया है। कोई भी स्कूल बच्चों को आने के लिए बाध्य नहीं कर सकता है।स्कूल सुनिश्चित करेंगे की पढ़ाई ऑफलाईन और ऑनलाइन चले।

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बताया कि, दिल्ली में कोरोना के हालात काबू में है, चिंता की बात नहीं लेकिन सावधान रहने की जरूरत है। डीडीएमए की बैठक में निर्णय लिया गया है कि छठ पूजा की अनुमति दी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ