मौसम में गुरुवार सुबह से ही बारिश ने गलन बढ़ा दी तो वही लोगों को भी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिन भर होती रही छिटपुट बारिश की वजह से लोग घरों में ही दुबके रहे। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी प्रदेशभर के अलग-अलग क्षेत्रों में गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा हल्का से मध्यम कोबरा भी पड सकता है। गुरुवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।
लखनऊ के एक्यूआइ गुरुवार को 239 पर दर्ज किया गया। प्रदेश भर में सबसे कम तापमान इटावा में 5.0 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। वहीं सबसे अधिक तापमान चुर्क में 24.8 डिग्री सेल्सियस और नजीबाबाद में 21.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार पश्चिमी यूपी में शुक्रवार को गरज और चमक के साथ बारिश होने की चेतावनी है। साथ ही पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में बूंदाबांदी के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। साथ ही हल्का कोहरा भी सुबह के समय देखा जा सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी हालांकि न्यूनतम तापमान बढ़ेगा। दिन के समय मौसम में गलन के साथ ठिठुरन महसूस की जा सकती है।
0 टिप्पणियाँ