एक टी20 मैच खेलने में जितना समय लगता है उतने समय में दक्षिण अफ्ऱीका में औसतन एक महिला की हत्या कर दी जाती है। एक वनडे के दौरान दो महिलाओं की मौत हो जाती है। यह वे संख्याएं हैं जिन्हें लुंगी एनगिदी को नजऱअंदाज़ करना मुश्किल लगता है।
एनगिदी ने क्रिकइंफ़ो से कहा, दक्षिण अफ्ऱीका में हर चार घंटे में एक महिला की मौत हो जाती है। मानसिक रूप से इस तथ्य को स्वीकार कर पाना बहुत मुश्किल है। यह अविश्वसनीय है। इस तरह की बातें सुनने और जानने के बाद मैं हैरान रह जाता हूँ क्योंकि मेरे परिवार में भी महिलाएं हैं और कई महिला दोस्त हैं।
इस तथ्य के बारे में कुछ करने की ज़रूरत है। एनगिदी की यह टिप्पणी संयुक्त राष्ट्र की लैंगिक हिंसा के ख़िलाफ़ शुरु कि गई मुहिम के वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय अभियान के दौरान आई है। यह 25 नवंबर से 10 दिसंबर के बीच होता है। लेकिन एनगिदी महीनों से लैंगिक हिंसा के प्रभावों के बार में सोच रहे हैं।
उन्होंने कहा यह कुछ ऐसा है जो वास्तव में मुझे लॉकडाउन अवधि के दौरान पता चला। हम इतने व्यस्त रहते हैं कि देश में हो रही चीज़ों को पढऩे के लिए समय नहीं मिलता है। लेकिन उस अवधि के दौरान यह कुछ ऐसा था जिसे हाईलाइट किया गया था और ये बातें अचानक बाहर आई थीं।
कई देशों ने 2020 के कड़े लॉकडाउन के दौरान घरेलू हिंसा में वृद्धि की सूचना दी। दक्षिण अफ्ऱीका ने पहले 21 दिनों के लॉकडाउन में एक लाख 20 हजार से अधिक मामलों की पुष्टि की। पुलिस के आंकड़े कहते हैं कि दक्षिण अफ्ऱीका में 2019-20 में 53 हजार 293 यौन अपराध दर्ज किए गए। औसतन 146 अपराध प्रति दिन, जो 2018-19 (प्रति दिन 143 अपराध) से भी ज़्यादा था। इनमें से ज़्यादातर मामले रेप के थे, पुलिस ने 2019-20 में 42,289 रेप के मामले दर्ज किए।
0 टिप्पणियाँ