हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कमांडो विंग में कांस्टेबल के पद पर भर्ती के लिए आयोजित हुई परीक्षा के परिणाम जारी कर दिया है। ऐसे में,जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। अभ्यर्थियों को ध्यान रखना होगा कि रिजल्ट की जांच करने के लिए आवेदकों को जरूरी डिटेल्स एंटर करना होगा। इसके अलावा, उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट स्टेप्स को फॉलो करके नतीजों की जांच कर सकते हैं।
कमांडो विंग कांस्टेबल रिजल्ट की जांच करने के लिए सबसे पहले एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट यानी hssc.gov.in पर जाएं। इसके बाद, पुरुष कांस्टेबल (कमांडो विंग), के पद के लिए दस्तावेजों की जांच के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के परिणाम और नोटिस लिंक पर क्लिक करें। परिणाम सेक्शन के तहत नंबर 01 पर एक पीडीएफ खुल जाएगी। इसके बाद, एचएसएससी कांस्टेबल कमांडो विंग 2021 परिणाम डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सहेज कर रख लें।
0 टिप्पणियाँ