आप सभी को पता ही होगा कि नारियल का तेल हमारे लिए कितना फायदेमंद है लेकिन फायदे के साथ साथ अगर ज्यादा इस्तेमाल किया जाए तो हमारे सेहत के लिए ज्यादा नुकसान करता है। आज के समय में इस तेल का इस्तेमाल पूरी दुनिया में सुपरफूड के तौर पर किया जाता है। भारत के कई हिस्सों में इसका इस्तेमाल कुकिंग ऑयल के रूप में किया जाता है।
नारियल का तेल असल में कई प्रकार के फैटी एसिड्स का कॉम्बो होता है, जो दिल को सेहतमंद रखता है, वज़न को कंट्रोल करता है और दिमाग को तेज़ करता है। यह तेल सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है इसी वजह से इसका इस्तेमाल आयुर्वेदिक दवाओं में भी किया जाता है।
केरल में ज्यादातर आयुर्वेदिक दवाओं में नारियल के तेल का इस्तेमाल बेस के तौर पर भी किया जाता है। नारियल का तेल विटामिन और वसा का एक प्राकृतिक स्रोत है जो सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। सेहत को फायदा पहुंचाने वाले नारियल तेल का अगर सीमित मात्रा में उपयोग किया जाए तो सेहत को फायदा होता है, लेकिन इसका अधिक सेवन सेहत को कई तरह की परेशानियों में भी डाल सकता है। आइए जानते हैं कि नारियल का तेल सेहत को किस तरह नुकसान पहुंचा सकता है।
मुहांसों का कारण बनता है:
नारियल का तेल ऑयली स्किन वाले लोगों को नुकसान पहुंचाता है। नारियल में मौजूद लॉरिक एसिड आमतौर पर ऑयली स्किन के लिए मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है।
0 टिप्पणियाँ