हाई हील्स सैंडल पहन बिगड़ा मलाइका अरोड़ा का बैलेंस, गिरते-गिरते बचीं


दरअसल करिश्मा कपूर ने रविवार रात को अपने यहां पार्टी रखी। उनकी यह पार्टी अभिनेत्री करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के कोरोना वायरस से जंग जीतने के बाद रखी गई थी। इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ पहुंचीं। करिश्मा कपूर के घर कार से उतरते हुए मलाइका अरोड़ा के साथ ऐसा कुछ हुआ कि वह जमीन में गिरत-गिरते बचीं। उनका हाथ तुरंत किसी ने संभाल लिया था।

ज्यादा हील होने की वजह से कार से उतरते वक्त मलाइका अरोड़ा का बैलेंस बिगड़ गया था और वह लड़खड़ा गईं। उन्हेंलड़खड़ाता देख एक शख्स ने तुरंत हाथ देकर मलाइका अरोड़ा को संभाल लिया और वह गिरते-गिरते बच गईं। लेकिन अब कई सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ऊंची हील पहनने के लिए ट्रोल कर रहे हैं। _leadup_ नाम के यूजर ने मलाइका अरोड़ा की वीडियो पर कमेंट कर लिखा, 'और ऊंची हील पहनो।'

nashra_jafri ने लिखा, 'बुढापे में हील्स पहनेंगी तो यही होगा।' aniket7xdu नाम के यूजर ने अपने कमेंट में लिखा, 'बुढा गई हो, सुधर जाइए।' nikitiwari84 ने अपने कमेंट में लिखा, 'मलाइका मैम गिर जाती तो गजब बेज्जती हो जाती।' इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने मलाइका अरोड़ा को ऊंची हील सैंडल पहनने पर कमेंट कर ट्रोल किया है।  



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ