आप लोगों को पता है कि सर्दियों का मौसम शुरु हो चुका है। साथ ही वायरल बीमारियां भी तेजी से फैल रही है। इस मौसम में बड़ों से लेकर बच्चे सभी एक बार इंफेक्शन्स की चपेट में ज़रूर आते हैं। खासतौर पर छोटे बच्चे सर्दी-ज़ुकाम, फ्लू से काफी परेशान होते हैं। इसके लिए उनकी इम्यूनिटी मज़बूत करने की ज़रूरत होती है, ताकि वे ठंड में भी स्वस्थ रहें। अगर आपके भी छोटे बच्चे हैं, तो उन्हें सर्दियों में ज़रूर ये 5 चीज़ें खिलाएं।

अगर आप भी सब्ज़ियों से बना एक कप सूप सर्दियों के लिए बेहतरीन मील साबित होता है। टमाटर सूप का एक कप रिफ्रेशिंग होने के साथ आपको एनर्जी भी देता है। इसमें विटामिन-सी होता है जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करता है। आप पालक, ब्रोकली, मशरूम और चुकंदर का सूप बना सकते हैं। ये सभी सब्ज़ियां फाइबर, खनीज, विटामिन्स से भरपूर होती हैं, जो बच्चों के लिए बेहद हेल्दी साबित होंगी।

शकरकंदी पोषक तत्वों से भरपूर होती है और रेस्ट करने पर स्वादिष्ट लगती है। एक शकरकंदी में दिनभर के लिए पर्याप्त बीटा-केरोटीन और विटामिन-सी होता है। विटामिन-ए और सी के अलावा शकरकंदी में पोटैशियम और फाइबर की भी अच्छी मात्रा होती है।