इग्नू ने पीएचडी एंट्रेंस एग्जाम फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों को एक और मौका दिया है। इसके अनुसार, इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिववर्सिटी की ओर से पीएचडी प्रोगाम में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली एंट्रेंस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख को आगे बढ़ा दिया है।
इसके तहत, अब इस प्रवेश परीक्षा के लिए 30 दिसंबर तक फॉर्म जमा कर सकते हैं। इसके साथ ही 31 दिसंबर तक एग्जाम के लिए फीस जमा कर सकते हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ( National Testing Agency, NTA) ने हाल ही में इस संबंध में जानकारी दी है। ऐसे में, जिन उम्मीदवारों ने अभी तक प्रवेश परीक्षा फॉर्म नहीं भरा है, वे अब इस तिथि तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके साथ ही, पंजीकरण के बाद, उम्मीदवारों को 1 जनवरी से 3 जनवरी तक अपने आवेदन पत्र में सुधार करने की अनुमति दी जाएगी।
इन तिथियों का रखें ध्यान
पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि- 30 दिसंबर, 2021
आवेदन शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि- 31 दिसंबर, 2021 रात 11:50 बजे तक
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में सुधार शुरू-1 से 3 जनवरी, 2022
इग्नू पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तारीख- 16 जनवरी, 2022
नोटिस के अनुसार, इग्नू पीएचडी प्रवेश 2021 परीक्षा 16 जनवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी है। इग्नू ने रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ाने का फैसला छात्रों से मिल रहे अनुरोध के आधार पर लिया है। इसके साथ ही आवेदन प्रपत्रों में विवरणों को सही करने की तारीखों को भी संशोधित किया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे फॉर्म को भरने की नई तारीखों को नोट कर लें और समय पर आवेदन कर दें, क्योंकि अब इस बात की संभावना है कि इसके बाद तारीखों को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ