यूपी टीईटी परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले लंबे समय से उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीख घोषित नहीं हो पा रही थीं। लेकिन फिर जैसे-तैसे कई बार परीक्षा का शेड्यूल लटकने के बाद जब एग्जाम की डेट घोषित की गई तो 28 नवंबर को आयोजित होने वाला पेपर के लीक होने की खबर सामने आ गई।
यूपीटीईटी परीक्षा के व्हाट्सएप पर लीक होने के बाद पूरा मामला कानूनी दांवपेंच में फंस गया। हालांकि इसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ (UP CM Yogi adityanath) ने उम्मीदवारों को निष्पक्ष जांच के साथ एक महीने के अंदर फिर से परीक्षा आयोजित कराने की बात कही थी।
25 फरवरी 2022 को घोषित होगा परिणाम
यूपीटेट परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी को किया जाएगा। पहली शिफ्ट में सुबह 10:00 से 12:30 के बीच प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2:30 से 5:00 बजे के बीच उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी। टीईटी प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 13.52 लाख और टीईटी उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 8.93 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। नोटिफिकेशन के अनुसार यूपी टीईटी 2021 परीक्षा का रिजल्ट 25 फरवरी 2022 को घोषित किया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ