UPTET: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा फॉर्म भरने वाले 22 लाख स्टूडेंट्स के लिए जरूरी सूचना, जानें क्या है पूरा मामला


उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा फॉर्म भरने वाले परीक्षार्थियों के लिए अहम सूचना है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले करीब 22 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं ध्यान दें कि परीक्षा के लिए जरूरी दस्तावेज टीईटी हॉल टिकट जल्द जारी किया जाएगा।

शेड्यूल के अनुसार परीक्षा के लिए अगले सप्ताह में 17 नवंबर, 2021 को जारी किया जाएगा। ऐसे में यूपी टीईटी परीक्षा देने जा रहे उम्मीदवार हॉल टिकट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर डाउनलोड कर पाएंगे। कार्ड को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को जरूरी डिटेल्स एंटर करना होगा।

उत्तर प्रदेश परीक्षा संचालन प्राधिकरण COVID 19 प्रोटोकॉल के सख्त पालन के साथ परीक्षा ऑफ़लाइन आयोजित करेगा। यूपीटीईटी एक राज्य स्तरीय परीक्षा है जो साल में एक बार आयोजित की जाती है ताकि उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के स्कूलों में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक कक्षाओं में बतौर शिक्षक नियुक्त हो सकें। 

प्रमाण पत्र 5 साल की अवधि के लिए वैध है। किसी भी विसंगति के मामले में, उम्मीदवार हमेशा हेल्प डेस्क पर 05322466761, 0532-2466769, 0532-2467504 पर संपर्क कर सकते हैं। UPTET एडमिट कार्ड 2021 पर अधिक अपडेट प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ