हुमा कुरैशी ने सोशल मीडिया पर अपने हालिया फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैl इसमें उन्हें साड़ी पहने देखा जा सकता हैl उन्होंने कुल 5 तस्वीरें शेयर की हैl तस्वीरों में हुमा कुरैशी के बाल खुले हुए हैंl उन्होंने मेकअप कर रखा हैl उन्होंने लाल कलर की लिपस्टिक लगा रखी हैl उन्होंने कानों में इयररिंग्स और हाथों में अंगूठी पहन रखी हैl इसके अलावा उन्होंने आइवरी कलर की साड़ी और ब्लाउज पहन रखी हैl यह डीप नेट ब्रॉलेट ब्लाउज की तरह नजर आ रहा हैl
हुमा कुरैशी फिल्म बेल बॉटम में आई थीं नजर
हुमा कुरैशी को हाल ही में फिल्म बेल बॉटम में देखा गया थाl इस फिल्म में वह अक्षय कुमार के साथ नजर आई थीl इस फिल्म में उनकी अहम भूमिका थी। हुमा कुरैशी अक्षय कुमार के साथ पहले भी काम कर चुकी हैंl दोनों की जोड़ी काफी पसंद की जाती है। हुमा कुरैशी की फिल्में काफी पसंद की जाती हैl
0 टिप्पणियाँ